बोकारो, फरवरी 4 -- फुसरो। कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी की बहनों ने जुलाई 2025 में आयोजित राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा ओलंपियाड प्रतियोगिता में 10 बहनों ने विद्यालय स्तर पर तथा एक बहन ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या रूमी सरकार ने बहनों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि आज हम सभी के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण अवसर है। होनहार छात्रा आराध्या कुमारी ने ओलंपियाड प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान तथा विद्यालय स्तर पर कक्षा षष्ठ की सुहानी , अंशिका व अनन्या सिंह, कक्षा सप्तम की आराध्या पांडे, कक्षा अष्टम की मंशा व सिमरन, कक्षा नवम की ईरम फातिमा, अदिति गुप्ता व मानवी मिश्रा तथा कक्षा दशम की आरुषि प्रिया ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर न केवल अपने माता-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.