बिजनौर, फरवरी 22 -- भारतीय जैन मिलन की बिजनौर शाखा की मासिक बैठक में मंगलायतन में क्षेत्रीय अधिवेशन में चलने का आह्वान किया गया। बैठक जैन धर्मशाला में मुकुल जैन एडवोकेट की अध्यक्षता एवं नितिन जैन के संचालन में आयोजित हुई। महावीर प्रार्थना व गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के उपरान्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन ने बताया कि संगठन का क्षेत्रीय अधिवेशन 8 मार्च को विलासपुर (रामपुर) में तथा राष्ट्रीय अधिवेशन 22 व 23 मार्च को मंगलायतन (अलीगढ़) में होने जा रहा है। उन्होंने इनमें अधिक से अधिक सदस्यों से सम्मिलित होने का आवाहन किया। बैठक में दीपराज जैन एडवोकेट, इंजी. ब्रिजेश कुमार जैन, अशोक कुमार जैन (हुक्का बिजनौरी) व स्नेह लता जैन ने रोचक जानकारियां देने के साथ कविताएं भी सुनाई, जबकि रितु जैन व शिखा जैन ने रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की। अंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.