जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- भारतीय जन महासभा ने अपना पांचवा स्थापना दिवस आश्विन कृष्ण सप्तमी, रविवार को व्हाट्सएप ग्रुप में मनाया। अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने बताया कि इस शुभ दिवस पर आठ लोगों को राष्ट्र एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया। जिन्हें सम्मानित किया गया उनमें विजय गोयल, रश्मि गोयल, वर्णिका गोयल, दया निधि, राजन शर्मा, अशोक शर्मा, एम राजू कुमार, गोविंद रंजन के नाम शामिल हैं। यह जानकारी अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...