दुमका, अगस्त 14 -- दुमका, प्रतिनिधि। हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रुपेश मण्डल के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा शहर के यज्ञ मैदान शुरू होकर टीन बाजार होते हुए बीर कुंवर सिंह चौक में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय गीतों के धुन पर युवाओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रुपेश मण्डल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि अखंड भारत के अग्रदूत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को नहीं भूल सकते है। घर-घर तिरंगा लहराकर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति नमन की भवना को सुनिश्चित करना चाहिए। यात्रा में पूर्व सांसद सु...