औरंगाबाद, जुलाई 23 -- भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर जसोइया निवासी विकास कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह चंद्रवंशी ने बुधवार को इससे संबंधित पत्र जारी किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में विकास कुमार के नाम की घोषणा की। अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने के बाद कई लोगों ने उन्हें सम्मानित किया। रेड क्रॉस के सचिव दीपक कुमार, आशुतोष कुमार उर्फ मोनू, सौरभ कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार वासु, चंदन कुमार सिंह ने शुभकामनाएं दी। कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा को मजबूती मिलेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी लोगों को साथ लेकर चलने की बात कही। कहा कि संगठन ...