दुमका, सितम्बर 29 -- सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुमका स्थित श्रीअमड़ा फूलो-झानो चौक पर वीरांगना अमर शहीद फूलो-झानो की आदमकद प्रतिमा की साफ-सफाई और स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को शुद्ध जल से धोकर श्रद्धापूर्वक स्वच्छ किया, साथ ही नये वस्त्र एवं पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। चौक-चौराहे एवं आस-पास के क्षेत्रों की भी व्यापक सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, प्रोफेसर अंजुला मुर्मू, परितोष सोरेन, मनोज शाह, मार्शल ऋषिराज टुडू, रूपेश मंडल, संतोष सोरेन,अमन राज एवं रामकृष्ण हेम्बरम सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.