हरिद्वार, अप्रैल 10 -- मिस्सरपुर में गुरुवार को भाजपा के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में दर्जाधारी गिरीश डोभाल ने कहा कि पार्टी अपने नैतिक मूल्य पर राजनीति करती है। इसके कार्यकर्ता के लिए सर्वप्रथम राष्ट्र, दूसरे नंबर पर पार्टी और तीसरे नंबर पर वह अपने आप को रखते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा में लगे रहते हैं। कहा कि हम सभी को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जान जनता पहुंचाना है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू होने से सभी समाज के लोगों को समान अधिकार मिले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.