मेरठ, मई 12 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ चौधरी चरण सिंह विवि के राजनीति विज्ञान विभाग व भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में वैश्विक शांति एवं एकात्म मानवदर्शन : समकालीन परिप्रेक्ष्य विषय पर दो दिवसीय गोष्ठी का आयोजन हुआ। रविवार को दूसरे दिन के सत्र का आयोजन विवि में चाणक्य सभागार में हुआ। वैश्विक शांति और आंतरिक शांति पर वक्ताओं ने विचार प्रस्तुत किए। उद्घाटन सत्र की शुरुआत अनुसुइया नैन सहायक आचार्य केरल द्वारा की गई। अध्यक्षता प्रो. अनुपम शर्मा आचार्य राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन विभाग, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर ने की। जम्मू से आए सहायक प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा पश्चिम के दर्शन के विपरीत भारत का दर्शन एकात्मता लिए हुए है। विशिष्ट वक्ता प्रो असद रज़ा, पुंडुचेरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चिंत...