नई दिल्ली, जून 20 -- ईरान ने भारतीय छात्रों की निकासी के लिए अपने बंद हवाई क्षेत्र को विशेष रूप से भारत के लिए खोलने का फैसला किया है। युद्ध प्रभावित ईरानी शहरों में फंसे छात्रों की आपातकालीन निकासी के लिए उठाया गया बड़ा और साहसिक कदम है। इसे भारतीय कूटनीति की जीत भी कहा जा रहा है। ऑपरेशन सिंधु के तहत कम से कम 1,000 भारतीयोंं के आज दिल्ली पहुंचने की संभावना है। आज रात दो निकासी उड़ानें भारत पहुँचेंगी। इनमें कई छात्र हैं। ईरान द्वारा हवाई मार्ग खोले जाने के बाद पहली फ्लाइट आज रात 11:30 बजे के करीब नई दिल्ली लैंड करने वाली है, जबकि दूसरी उड़ान सुबह 3 बजे के आसपास दिल्ली में उतरेगी। पहली उड़ान मशाद से आएगी, जबकि दूसरी उड़ान अश्गाबात से आएगी। तीसरी उड़ान शनिवार को निर्धारित की गई है, जो शाम तक पहुंचेगी। इस बीच, ईरान के स्थानीय अधिकारियों ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.