गुमला, अगस्त 25 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह रविवार को विकास भारती विशुनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सृजन परिसर में आम का पौधरोपण किया और संगठन द्वारा ग्रामीण व जनजातीय क्षेत्र के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों को सराहा। उन्होंने कहा कि खेल के महत्व और ग्रामीण क्षेत्रों में इसे बढ़ावा देने की दिशा में विकास भारती की पहल अद्वितीय है। विशुनपुर पहुंचने पर उन्हें प्रकृति और मानवीय सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। इस यात्रा का उद्देश्य विकास भारती के कार्यों को नजदीक से समझना था। उन्होंने पदमश्री अशोक भगत के नेतृत्व में जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए पिछले कई दशकों से किए जा रहे प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। कुश्ती संघ अध्यक्ष ने कृषि क्षेत्र में विकास भारती की उपलब्धियों को भी सराहा। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.