औरंगाबाद, सितम्बर 10 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बारुण प्रखंड के सरंगा गांव में भारतीय किसान संघ के जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इसमें 12 गांवों के ग्राम समिति के अध्यक्ष, मंत्री और सदस्य शामिल हुए। दक्षिण बिहार प्रांत के अध्यक्ष पवन कुमार, संगठन मंत्री रंजीत कुमार, जिला मंत्री मनोज कुमार सिंह, जिला युवा प्रमुख संजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगनारायण सिंह, बारुण प्रखंड के मंत्री अमित सिंह, भारतीय किसान संघ के सदस्य उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में किसानों को भारतीय किसान संघ की मूल संकल्पना, रीति और नीति, संगठनात्मक जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा आंदोलनात्मक और रचनात्मक जानकारी भी दी गई। ग्राम समिति के कार्यों से भी सभी लोगों को अवगत कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.