बाराबंकी, मार्च 24 -- सिरौलीगौसपुर। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के परशुराम अवस्थी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का बैठक हुई। इस बैठक में श्री अवस्थी ने प्रदेश उपाध्यक्ष केके शुक्ला को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर उनका कद बढ़ा दिया। इस मौके पर दोबारा जिला अध्यक्ष बनाए गए सन्तोष तिवारी ने कहा है कि संगठन जिले के किसानों के हकों की लड़ाई ईमानदारी के साथ लडकर शोषित पीड़ित किसान को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके पर राम केदार रावत, मायाराम, फुलझारा रावत, धर्मराज, सुनीता , मुकेश कुमार, धर्मेन्द्र, आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.