रुद्रपुर, मार्च 28 -- काशीपुर संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराह से जुड़े किसानों ने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शुक्रवार को महाराणा प्रताप चौक पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराह से जुड़े किसान एकत्र हुए। जहां पर उन्होंने पंजाब सरकार को किसान विरोधी बताकर जमकर नारेबाजी की। कहा कि पंजाब सरकार ने खनौरी बोर्डर और शंभू बार्डर से किसानों को लाठीचार्ज के बाद हटा दिया और जेसीबी की मदद से उनके तंबू उखाड़ कर फेक दिए। वही 350 से भी ज्यादा किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिसकी वह निंदा करते है। और गिरफ्तार किसानों को जल्द छोड़े जाने की मांग की है। इसके बाद उन्होंने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव अवतार सिंह,स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.