रांची, मार्च 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय कलचुरी जायसवाल संवर्गिये महासभा की दो दिनी बैठक 22 मार्च से हजारीबाग के एक स्कूल के सभागार में होगी। बैठक में राष्ट्रीय कमेटी के पदधारी एवं कई राज्य से संगठन के प्रतिनिधि व समाज के लोग शामिल होंगे। बैठक की मेजबानी झारखंड प्रदेश कमेटी के संरक्षक बरजकिशोर जायसवाल के नेतृत्व में होगी। संगठन के सुबोध जायसवाल ने बताया कि बैठक में जायसवाल समाज के उत्थान, एकजुटता, शिक्षा, रोजगार के अलावा अन्य समाजिक मसलों पर चर्चा होगी। इस मौके पर गोष्ठी का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि बैठक का आयोजन समाज के लोगों को एक मंच पर लाने व महिला सशक्तीकरण को लेकर भी हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.