आगरा, जून 17 -- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन का विस्तार करते हुए व्यापारी समाज को एकजुट करने का प्रयास शुरू कर दिया है। इसी के तहत बजरंग दल विभाग संयोजक ब्रज प्रांत एटा विभाग अंबरीश वशिष्ठ ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्राथमिक सदस्यता ली है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने उनको जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। इसके साथ ही समाजसेवी हरवीर भारतीय को ज़िला उपाध्यक्ष, युवा अंकित जैन को युवा नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला महामंत्री अश्वनी चतुर्वेदी ने कहा कि व्यापारी वर्ग को एकजुट होना चाहिए। जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान चौधरी मुशीर अहमद, पंडित कमला प्रसाद, शिवम वर्मा, ललित बिड़ला, विशाल पाण्डेय, प्रेषित अग्रवाल ने नव मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.