लखनऊ, दिसम्बर 11 -- भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने सहारनपुर मंडल को छोड़कर राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला और नगर स्तर की सभी कमेटियों को भंग कर दिया है। गुरुवार को विकास नगर स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी और अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। संगठन को नई गति देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। जल्द ही नए और पुराने साथियों को मिलाकर संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा और नई कमेटियों की घोषणा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.