बोकारो, सितम्बर 9 -- भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ के प्रधान कार्यालय सेक्टर 4 जी में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष एन के सिंह ने व संचालन संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र महतो ने किया l संघ के महामंत्री प्रेम कुमार ने कहा संघ ने पिछली बैठक में घोषणा किया था कि संघ का कोई भी सदस्य सेवानिवृत होंगे उन्हें संघ ससम्मान विदाई देगा। उसी क्रम मे संघ के सदस्य तुलसी प्रसाद सिंह जो कि बोकारो स्टील प्लांट के सिंटर प्लांट मे कार्यरत थे। उनको विभाग ने भी कई मौके पर श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया है। संघ ने टी पी सिंह को सम्मान पूर्वक विदाई दिया और उनके उज्वल भविष्य का कामना की। श्री सिंह ने कहा संघ ने सेवानिवृत कर्मचारियों को विदाई देने का जो परम्परा शुरू किया है वो सराहनीय है। समारोह मे कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश कुम...