छपरा, जून 25 -- छपरा , एक संवाददाता। राज्यसभा सांसद व भाजपा एससी- एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या ने कहा कि आपातकाल भारतीय इतिहास का काला अध्याय है। वे शहर के स्नेही भवन में आपातकाल के 50 वें वर्ष पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। वहीं सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद व एससी एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस दिखावा करती है । जब-जब मौका मिला संविधान की हत्या करने का काम कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने किया। आज से 50 साल पहले देश पर आपातकाल ठोक कर कांग्रेसियों ने संविधान की हत्या की। देश के सभी नेताओं को जेल में डाल दिया। आम जनता को पकड़कर जबरदस्ती नसबंदी करने का काम किया । देश में तानाशाही की गयी । भाजपा नेता ने कहा कि जेपी आं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.