आरा, फरवरी 9 -- आरा। निज प्रतिनिधि अमेरिकी सरकार की ओर से भारतीयों पर किये गये अत्याचार के खिलाफ आइसा और इंनौस ने आरा शहर में विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्षता इंकलाबी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष निरंजन केसरी ने की और संचालन आइसा जिला सह सचिव रौशन कुशवाहा किया। मौके पर अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिका के समक्ष देश के स्वाभिमान, आजादी और संप्रुभता को गिरवी रख दी है। एक अमेरिकी मिलिट्री जहाज में 104 भारतीय नागरिकों को अपराधियों और गुलामों की तरह 40-40 घंटे की यात्रा कराकर अमृतसर में उतारा गया। विदेश मंत्री इस घटना को सही ठहरा रहे हैं और अमेरिका के कानून के पक्ष की दुहाई दे रहे हैं। उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा कि यह हमारे देश के लिए अपमानजनक है। विरोध प्रदर्शन में सबीर कुमार, दिलराज प्रीतम, सुशील यादव, विशाल कुमार, अप्...