सिमडेगा, मार्च 11 -- बानो, प्रतिनिधि। द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी महाराज प्रखंड के रायकेरा पहुंचे। मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब सनातनी हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में द्वादश ज्योतिर्लिंग है, सप्त तीर्थ हैं, सप्त नदियां हैं, भगवान के अवतार यही होते हैं। समय-समय पर अनेक महापुरुषों के रूप में उनका अवतरण होता है। हमारी परंपराएं लाखों वर्ष पहले से चलती आ रही है। हमें अपने कर्तव्य का पालन करना है। उन्होंने उपस्थित लोगों को बच्चे बच्चियों को अपने साथ मंदिर लेकर जाने और साधु संतों के दर्शन कराने की बात कही ताकि उन्हें भी धर्म की शिक्षा मिल सके। कार्यक्रम का संचालन शिव प्रताप सिंह जूदेव ने किया। कार्यक्रम में समाजसेवी गुरु दत्त जी, गोपाल शरण जी, बिरसा जी, बाबा दुर्योधन दास जी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.