औरंगाबाद, सितम्बर 7 -- भारतमाला परियोजना से प्रभावित किसानों ने रविवार को अंबा में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आगमन पर जोरदार नारेबाजी की। किसान अपने खेतों में लगी फसल रौंदे जाने से आक्रोशित थे। उनका कहना था कि बिना मुआवजा भुगतान किए प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से जबरन कार्य कराया जा रहा है। किसानों ने बैनर-पोस्टर के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपनी बात उपमुख्यमंत्री तक पहुंचाई। वे डीएम को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि किसानों की आवाज उन्होंने सुनी है और उनके बैनर भी देखे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों के लिए जमीन भले ही किसानों से ली जाएगी, लेकिन उन्हें हर हाल में उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.