नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कतलही गांव में शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि भाभी ने अपनी बहन के साथ मिलकर ननद पर न सिर्फ हमला किया, बल्कि उसे दांत से काटकर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला किया गया। एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी गई। बताया जाता है कि विरेंद्र यादव के परिवार में उनकी बहू निकिता (पत्नी नितेश यादव) का उनकी ननद काजल यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि निकिता ने अपनी छोटी बहन काजल के साथ मिलकर ननद पर हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों बहनों ने मिलकर ननद काजल यादव को दांत से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- UP में एक और हादसा, निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.