नई दिल्ली, जनवरी 16 -- भाभी जी घर पर हैं: फन ऑन द रन फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फैंस की ये बेसब्री और बढ़ गई है क्योंकि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर से साफ है कि बड़ी स्क्रीन पर फिल्म के किरदार धमाल मचाने वाले हैं। हंसी के साथ-साथ फिल्म में हॉरर वाला ट्विस्ट भी है। अंगूरी भाभी का नया आशिक भी दर्शकों को खूब हंसाने वाला है। आइए जानते हैं ट्रेलर में क्या-क्या।तिवारी और मिश्रा का वही पुराना अंदाज जी स्टूडियोज ने फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में मनमोहन तिवारी और विभुति नारायण मिश्रा अपने पुराने अंदाज में ही नजर आए हैं। ट्रेलर की शुरुआत में तिवारी और मिश्रा से होती है। दोनों पूछते हैं भाभी जी घर पर हैं? इस ट्रेलर में आपको कॉमेडी के साथ थोड़ा-थोड़ा वलगैरिटी का टच भी मिलेगा। शो से कैसे अलग होगी भाभी जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.