अलीगढ़, मार्च 24 -- भाबीजी घर पर हैं, हप्पू की उलटन-पलटन, जीजा जी छत पर हैं,... जैसे शानदार टीवी सीरियल लिखकर लोगो को हंसाने वाले मनोज संतोषी रुलाकर चले गए। मनोज रविवार शाम हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। मात्र 49 वर्ष की उम्र में उनके निधन की सूचना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बुलंदशहर में गंगा किनारे बसे कस्बा रामघाट में 1976 में जन्मे मनोज संतोषी बचपन से ही गायक बनना चाहते थे। जरगवां स्थित इंटर कॉलेज में इंटर की पढ़ाई पूरी कर वह सिंगर बनने मुंबई चले गए। सिंगर तो नहीं पर एक लेखक के संपर्क में आने से उनका मन लेखन में लग गया। इसके बाद उन्होंने भारतीय टीवी सीरियल जगत को एक से बढ़कर एक सीरियल दिए। अपने हंसमुख अंदाज से सभी को हंसाने वाले संतोषी एक दिन ऐसे ही चले जाएंगे, किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.