मुंगेर, मार्च 22 -- बिहार के मुंगेर से एक शख्स की उसके भतीजे द्वारा ही हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कासिम बाजार के मनियाचौराहा निवासी 32 वर्षीय विक्की कुमार शर्मा की उसके भतीजे राजा कुमार ने ही गला दबाकर हत्या कर दी। फिर सबूत छिपाने के मकसद से शव को बोरे में बंद कर घर से 200 मीटर दूर स्थित एक कुएं में फेंक दिया। दरअसल, विक्की ने राजा की मां यानी कि अपनी मां से शादी कर ली थी। इससे राजा नाखुश था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से उसने अपने चाचा सह सौतेले पिता की हत्या कर दी। विक्की पांच दिन से लापता था। हालांकि परिजन ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाना में दर्ज नहीं कराई थी। शुक्रवार सुबह मनियाचौराहा में संजय मंडल के घर के समीप स्थित कुआं से दुर्गंध की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुआं से बोरे में बंद शव बरामद किया। मृतक के पिता अशोक शर्म...