गढ़वा, जनवरी 16 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। झारखंड भाजपा के प्रदेश नेतृत्व में हुए महत्वपूर्ण फेरबदल को लेकर भवनाथपुर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया। आदित्य साहू को झारखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने और भवनाथपुर के पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनोनीत किए जाने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। साथ ही सभी ने नए दायित्व के लिए दोनों नेताओं को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उक्त अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। वहीं भानु प्रताप शाही को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.