गिरडीह, जून 1 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना अन्तर्गत गुनियाथर ओपी क्षेत्र के पांडेडीह-तेतरिया सड़क पर शुक्रवार देर रात भातुडीह गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में उसपर सवार चार लोग क्रमशः गुनियाथर ओपी के भातुडीह गांव के संतोष मुर्मू 28, कुबा मुर्मू 50, बुधन मुर्मू 45 एवं भद्दार गांव के 40 वर्षीय दुर्गा मरांडी घायल हो गये। घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए बेलाटांड़ अस्पताल ले गये। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। भदार गांव के दुर्गा मरांडी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...