बोकारो, फरवरी 20 -- फुसरो। नया रोड फुसरो स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम बेरमा शाखा कार्यालय में तृतीय वर्ग के कर्मचारियों ने गुरुवार को एक घंटे का बहिर्गमन हड़ताल किया। इस दौरान कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर शाखा परिसर के बाहर धरना एवं प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने भारतीय जीवन बीमा निगम में तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की संख्या में भारी कमी को रखते हुए चिन्ता प्रकट किया। शाखा सचिव सुमित कुमार रजक ने कर्मचारियों की रिक्तियों को जल्द से जल्द भरने की मांग की। वहीं संगठन के सभी कर्मियों ने अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ को प्रबंधन के द्वारा जल्द से जल्द मान्यता देने की मांग की। विपिन कुमार, पियुष प्रियम, बिक्रम कुमार, कमलदेव प्रसाद, आकाश कुमार, राजेश रजक, अरूनिश मिंज, सत्यजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.