हाजीपुर, जुलाई 6 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर प्रखंड अंतर्गत भाजपा कार्यालय फतेहपुर में राघोपुर पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल का संयुक्त बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नमामि गंगे के प्रदेश सह संयोजक गौतम सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राज किशोर सिंह, महेंद्र शरण सिंह,पूर्वी मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शिव शंकर यादव ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर मौजूद लोगों ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम में मौजूद प्रशिक्षक अनुराग पाठक ने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट का टिप्स दिया। उन्होंने बीजेपी के एप के बारे में सभ...