लातेहार, फरवरी 15 -- चंदवा, प्रतिनिधि। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनय कुमार वर्मा उर्फ रिक्की वर्मा के पिता स्व. रामजी राम वर्मा उर्फ रामू जी के निधन के बाद रविवार को क्षेत्रीय विधायक प्रकाश राम उनके चंद्रवंशी नगर स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों को ढांढ़स बंधाया। ज्ञात हो कि स्व. रामू जी का निधन बीते 6 फरवरी को हुआ था। वे पिछले कुछ वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे और रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाजरत थे, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वे सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे तथा उनका जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से गहरा रहा। पूर्व में वे चंदवा प्रखंड के 20 सूत्री सदस्य भी रह चुके थे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजकुमार...