देहरादून, अक्टूबर 14 -- भाजपा युवा मोर्चा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली का पहली बार मसूरी आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें भाजपा मसूरी मंडल, भाजयुमो मसूरी शाखा सहित भाजपा के प्रकोष्ठों ने सम्मानित किया। मंगलवार को राधाकृष्ण मंदिर में प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विपुलव मैंदोली पहुंचने पर जोरदार आतिशबाजी की गयी व सभागार में उनका स्वागत कर सम्मान किया गया। प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का शेष धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें यह दायित्व दिया। उन्होंने कहा कि आगामी एक वर्ष बाद विधानसभा चुनाव होने हैं , जिसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गयी है। यूथ की एक्टिविटी को और अधिक मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहाकि प्रदेश की सभी सत्तर विधानसभाओं में सभी बूथों पर युवाओं की प्र...