देवघर, सितम्बर 29 -- देवघर। टावर चौक पर रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष दुबे की अध्यक्षता में शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती मनायी गई। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया एवं उपस्थित लोगों के बीच मिठाईयां बांटी गई। मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष दुबे ने कहा कि शहीद सरदार भगत सिंह ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपनी शहादत से पूरे देश में क्रांति की लहर पैदा कर दी। वही लहर बाद में अग्नि की ज्वाला बनी और ब्रिटिश हुकूमत को अंतत: जाना ही पड़ा। आज देश स्वतंत्र और खुशहाल है तो इसके पीछे भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी नौजवानों का ही बलिदान है। शहीद सरदार भगत सिंह जितनी तेज पिस्तौल चलाते थे, उतनी ही तेज कलम चलाते थे। अपने फौलादी इरादों के बल पर ब्रिटिश सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.