रुद्रपुर, जनवरी 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर सोमवार को सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। स्वदेशी को अपनाकर ही आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं में राष्ट्रसेवा और स्वदेशी के प्रति जागरूकता बढ़े। समापन अवसर पर सभी युवाओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.