हल्द्वानी, दिसम्बर 27 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट का हल्द्वानी पहुंचने पर मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष को रैली के माध्यम से भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय लाया गया। जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट ने कहा कि ने कहा कि युवाओं के समर्थन से 2027 के चुनावों में भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। कार्यकताओं से अपील की कि आगामी चुनाव की अभी से तैयारी शुरू कर दें। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि मिशन 2027 के लिए युवाओं में भारी उत्साह है। युवाओं के समर्थन से पार्टी हर क्षेत्र में व्यापक प्रचार अभियान चलाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि राज्य में युवाओं का भाजपा के प्रति विश्वास लगात...