बेगुसराय, सितम्बर 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भाजयुमो बेगूसराय की कार्यसमिति बैठक तथा नवनियुक्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष का सम्मान समारोह प्रोफेसर कॉलोनी स्थित राज दरबार में हुआ। बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि युवा मोर्चा के पदाधिकारी बेहतर कार्य कर अपनी छाप जिला में छोड़ेंगे। नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि बेहतरीन कार्य कर संगठन में पहचान बनाएं। आनेवाले समय का नेतृत्वकर्ता बनें। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा कहा कि युवा कार्यकर्ता की बदौलत ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष शशांक शेखर ने कहा कि युवा मोर्चा बेगूसराय संपूर्ण प्रदेश भर में अपने टीम के साथ समन्वय स्थापित कर एक अलग पहचान बनाएगी। जिला में भी मूल संगठन के साथ अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करेगी। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री शशि र...