सासाराम, अगस्त 19 -- सासाराम, नगर संवाददाता। भाजपा युवा मोर्चा के नई कार्यकारणी का गठन कर दिया गया है। भाजुयुमो अध्यक्ष रितेश राज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नई टीम में सात उपाध्यक्ष बना गए गए हैं। सात उपाध्यक्षों में संतोष कुशवाहा, राजेश कुमार, शशि भूषण सिंह, प्रांजल चौबे, अभिषेक सिंह, ()उत्तम सिंह एवं शनि गुप्ता का नाम शामिल है। दो महामंत्री इंद्रजीत सिंह एवं धनंजय चंद्रवंशी बनाए गए हैं। सात मंत्री बनाए गए हैं। जिसमें अभय प्रजापति, अनुराग सिंह, प्रविण रावत, सानू ठाकुर, राजा ठाकुर एवं अभय कमार पाण्डेय के नाम शामिल हैं। उज्ज्वल श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष एवं गौतम गुप्ता को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...