फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। प्रदेशीय आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस नेताओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आवास विकास में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। भाजयुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने नेशनल हेराल्ड की जमीनों का अवैध अधिग्रहण किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति के घोटाले की जांच होनी चाहिए। इस दौरान खूब नारेबाजी की गयी। लोहिया मूर्ति तिराहे के पास प्रतीकात्मक पुतला लेकर प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा फतेहगढ़ चौराहा, लाल दरवाजा चौराहे पर भी विरेाध प्रदर्शन किया गया। भाजयुमो नेता सत्यम कटियार, अंकित गुप्ता, हिमांशु खटिक, रानू दीक्षित, प्रतीक, विवेक, रोहित शर्मा, पवन मिश्रा आ...