गिरडीह, दिसम्बर 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले में भाजपा के 26 मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा शनिवार शाम को जिला भाजपा कार्यालय में कर दी गई है, जबकि 13 मंडल अध्यक्ष को अभी होल्ड पर रखा गया है। भाजपा झारखंड प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा के अनुमोदन एवं जिला पर्यवेक्षक अनंत ओझा की सहमति के पश्चात भाजपा जिला गिरिडीह में संगठन पर्व के अंतर्गत संपन्न हुई मंडल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गई है। जिला चुनाव अधिकारी शशिभूषण भगत ने शनिवार शाम को जिला भाजपा कार्यालय में जिले के 39 मंडलों में से 26 मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की। गिरिडीह नगर अध्यक्ष सहित 13 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा तकनीकी कारणों से नहीं की जा सकी है। बताया गया कि गिरिड...