नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया है। इस पद के लिए नामांकन 19 जनवरी को दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद अगले दिन 20 जनवरी को नए पार्टी अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ही निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुने जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण द्वारा जारी संगठन चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन 19 जनवरी को दोपहर दो से शाम चार बजे के बीच दाखिल किया जा सकेगा। उम्मीदवार उसी दिन शाम 5 बजे से शाम 6 बजे के बीच नामांकन वापस ले सकेंगे। उम्मीदवारों के नामांकन पत्र की छानबीन 19 जनवरी को शाम 4 बजे से शाम 5 बजे के बीच की जाएगी। लक्ष्मण ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.