खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। वैश्विक पटल पर भारत का उत्थान और राष्ट्रवाद की भावना से कार्य करना इसे अन्य पार्टियों से अलग बनाती है। यह बातें मंगलवार को सामुदायिक भवन, हरिपुर में भारतीय जनता पार्टी अलौली विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सह पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी उत्कृष्ट नीतियों के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। वहीं अलौली विधानसभा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष आलोक विद्यार्थी ने कहा कि भाजपा सिद्धांतों एवं आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला एक सूत्र है। सम्मेलन की अध्यक्षता हरिपुर मंडल अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.