संभल, अप्रैल 7 -- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को बबराला मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने निवास एवं कार्यालयों पर पार्टी का ध्वज फहराकर संगठन के प्रति अपनी आस्था और समर्पण व्यक्त किया। इस मौके पर पार्टी में नव उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिला। पूर्व मंत्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने अपने नगर स्थित आवास पर भाजपा ध्वज फहराकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा का ध्वज हमारी शान है, हमारी पहचान है। यह ध्वज हम कार्यकर्ताओं को राष्ट्र उत्थान व जनकल्याण के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि वे भी अपने घरों व कार्यालयों पर भाजपा ध्वज फहराकर संगठन के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाएं। इस अवसर पर भाजपा नेता दीपक यादव, नगर पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.