सुल्तानपुर, अप्रैल 4 -- देश को सुदृढ़,समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित पहले दिन सफाई व धुलाई कर कार्यालय को लकदक किया गया सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस भव्य रुप से मनाएंगी। एक सप्ताह तक स्थापना दिवस कार्यक्रम होंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारी भाजपा जिला कार्यालय पर स्वच्छता अभियान चलाकर शुरू की। इस दौरान साफ- सफाई व धुलाई कर कार्यालय को लकदक किया गया। जिलाध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है।यह देश को सुदृढ़,समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार पांच अप्रैल को कार्यालय पर अपराह्न चार बजे से हनुमान चालीसा-पूजन हवन का कार्यक्रम होगा।...