चतरा, अप्रैल 6 -- इटखोरी निज प्रतिनिधि भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लहराया। वहीं भाजपा जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह ने स्थापना दिवस उत्सव पर्व के रूप में मनाकर अपने घर के छत पर पार्टी का झंडा बांधा। इस मौके पर पूरे प्रखण्ड में भाजपाइयों ने अपने अपने घरों पर झंडा बांधा। इस मौके जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह ने वंदे मातरम, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे आदि नारे लगाए। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.