देवघर, जून 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। भाजपा नेता निरंजन कुमार सिन्हा ने जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी से निष्कासन पर कड़ा विरोध जताया है। कहा कि प्रदेश नेतृत्व को सभी गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर दी बावजूद बिना स्पष्टीकरण बाहर कर देना अनुचित है। आरोप लगाया कि पार्टी में रहते लगातार उपेक्षित किया गया। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी नजरअंदाज किया गया। पिछड़ा वर्ग से होने के बावजूद सम्मान नहीं मिला। राजीव मेहता से 10 लाख रुपए की लेनदेन को स्पष्ट किया कि यह व्यक्तिगत मामला है, इसका पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने चेक द्वारा राशि दी थी, जो बाउंस हो गया और अब मामला न्यायालय में लंबित है। निरंजन सिन्हा ने कहा कि पार्टी का नारा सबका साथ, सबका विकास है, लेकिन कुछ लोग जोड़ने के बजाय तोड़ने का काम कर रहे हैं। वह आजीवन सदस्य हैं और भाजपा के सच्च...