मेरठ, नवम्बर 19 -- नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में हंगामा, बगावत के बाद भाजपा से निलंबित पार्षद संजय सैनी ने पार्टी नेताओं पर हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के लोकल नेता पिछड़ों और दलितों से दुर्व्यवहार कर रहे हैं। पार्टी में पिछड़ों और दलितों का कोई सम्मान नहीं है। पार्टी से निलंबित होने के बाद पार्षद संजय सैनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकल भाजपा नेताओं को बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि कोई पिछड़ा व्यक्ति आगे कैसे बढ़ रहा है। आरोप लगाया कि भाजपा के लोकल नेता ठेकेदारी, उगाही से पैसा वसूल रहे हैं। अब यह सब बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। वह 18 साल से अपनी बदौलत दो-दो बार पार्षद बने। अब जाकर यह इनाम मिला है। उन्होंने कहा कि बगावत करके चुनाव नहीं लड़े। पार्टी के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्...