नई दिल्ली, मई 16 -- भाजपा से निकाले गए चीनी मिल सहकारी संघ रसड़ा बलिया के उप सभापति बब्बन सिंह रघुवंशी का अब दूसरी डांसर वाला अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में चर्चित नेता बब्बन सिंह डांसर का हाथ पकड़ते हुए दिख रहे हैं और पास में बैठा व्यक्ति डांसर पर नोट बरसा रहा है। इस विडियो में बब्बन सिंह इशारे करते दिख रहे हैं। इससे पहले दूसरी महिला डांसर को गोद में बिठाकर छेड़छाड़ करने का वीडियो वायरल होने पर उनको बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो कब का है और कहां का इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं है। दरअसल, बलिया के भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वायरल वीडियो में बब्बन अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.