बागपत, जून 14 -- बामनौली गांव पहुंचे अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी साबित हुई है। भाजपा सिर्फ धर्म की राजनीति करती है जबकि कांग्रेस आम इंसानों की आवाज उठाती रही है। कांग्रेस किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्या को सुन रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सैंकड़ों की संख्या में जाट समाज के लोग दिल्ली कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां उनका अभिनंदन किया गया। बताया कि कांग्रेस किसी पर पार्टी ज्वाइन करने का दबाव भी नहीं बना रही है सिर्फ अभिनंदन कर रही है। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर, महेंद्र, सुभाष खोखर, महिपाल सिंह, पुनीत खोखर, सत्तार चौहान, विष्णु सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...