मुरादाबाद, सितम्बर 26 -- मुरादाबाद, मुख्य संवाददाता। भाजपा कार्यालय बुद्धि विहार में जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल का सपना था कि समाज का कोई भी व्यक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी सुविधाओं से वंचित न रहे। भाजपा सरकार उनके सपने सच कर रही है। दर्शना सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया। उनकी सीख हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उप्र सरकार केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। डॉ.जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.