देवरिया, जून 13 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा में गुरुवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विभाग के द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने तकनीकी खेती पर जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि पीएम किसान से लेकर पीएम फसल बीमा योजना तक, प्रति बूंद अधिक फसल से लेकर कृषि अवसंरचना कोष तक, इन योजनाओं ने करोड़ों किसान साथियों को प्रत्यक्ष सहायता, आधुनिक तकनीक और बाजार तक सुगम पहुंच प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की आधारशिला रिकार्ड खरीद है। कृषि ऋण में वृद्धि, एफपीओ और कृषि स्टार्टअप जैसी अनेक योजनाएं प्रधानमंत्री की अन्नदाता किसानों की उन्नति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.