लखनऊ, नवम्बर 25 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को अराजकता की तरफ धकेल दिया है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हैं। किसानों को खाद बीज नहीं मिल रहा है, धान की खरीद नहीं हो रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है, हर जगह बिचौलिए हावी है। भू-माफिया सरकारी और गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। अपराधियों, भ्रष्टाचारियों और अवैध कारोबारियों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। अखिलेश ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं मरीज की जान ले रहीं हैं। अस्पतालों में मरीजों का ठीक ढंग से इलाज नहीं हो पा रहा है। सरकार ने एंबुलेंस सेवाओं को भी बर्बाद कर दिया। मिर्जापुर में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से मरीज की मौत होना दुखद है। कन्नौज के गुरसहायगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.